
लखीसराय – विकास भंडारी के दिशा निर्देश पर संग्रामपुर पंचायत के पंचायत भवन में आंखों की जांच के लिए मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 5 जनवरी 2025 की सुबह 9:00 बजे से लेकर संध्या 4:00 बजे तक लगाया गया। इसमें जमुई से आए हुए डॉक्टर उमेश कुमार ने अपनी अहम भूमिका अदा की। इस दौरान पंचायत से सैकड़ो की संख्या में लोगों ने अपना आंख जांच करवाया और मुफ्त इलाज भी पाया। वहीं आए हुए डॉक्टर उमेश कुमार से जानकारी लेने पर पाया गया कि लोगों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है इसके बावजूद अगर इन्हें इसके आगे भी इलाज की आवश्यकता होगी तो आज की कटी हुई परची को लेकर यह हमारे क्लीनिक में आकर हमसे मुलाकात भी कर सकते हैं इसको लेकर इन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी लेकिन इस दौरान लगने वाले दवाओं की रकम इन्हें जरूर देनी होगी। वही पूर्व मुखिया उमेश मंडल, राजद के प्रखंड अध्यक्ष कामो यादव, मनोज कुमार यादव, बाल्मीकि शर्मा,नंद किशोर प्रसाद यादव (पुर्व सरपंच) आदि ने बताया

कि इससे पंचायत के लोगों को काफी फायदा होगा। वैसे लोग जिनके पास पैसे नहीं होते हैं उनका इलाज भी काफी सहज तरीके से यहां हो जाता है। पंचायत में लगातार कहीं ना कहीं इस प्रकार का शिविर लगाते रहना चाहिए जिससे वैसे गरीब लोगों का भी भला होता रहेगा जिनके पास इलाज के लिए पैसा नहीं हो पता है और वह कहीं अन्य जगहों पर भी इसको लेकर नहीं जा पाते हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
