• Thu. Mar 12th, 2026

मेसकौर थाना मेचौकीदार परेड का हुआ आयोजन 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 5, 2025

 

मेसकौर (नवादा):-प्रखंड के मेसकौर थाना परिसर में रविवार को क्राइम कंट्रोल को लेकर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार के साथ साथ विकास मित्र भी शामिल हुए। चौकीदारों व विकास मित्र को थाना अध्यक्ष ने कई आवश्यक दिशा निर्दश देते हुए कहा कि क्राइम कंट्रोल में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

 

चौकीदार सजग रहे तो कोई भी आपराधिक घटना नहीं हो सकती। उन्होंने चौकीदारों से कहा कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सक्षम है। ईमानदारी से अगर आप ड्यूटी करेंगे तो ग्रामीण इलाकों में आपराधिक घटनाओं पर विराम लग जाएगा।

 

वहीं अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में असमाजिक तत्वों, अपराधियों व शराब बेचने वालों पर कड़ी नजर रखें एवं उनकी सूचना तुरंत एसएचओ को दें। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार रात में अपने- अपने क्षेत्र में सख्ती से गश्ती करेंगे। कोताही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थाना के एस आई सहित कर्मी रंजन कुमार व रूणती कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *