• Wed. Mar 11th, 2026

नववर्ष को लेकर डैफोडिल्स एकाडमी करकेद द्वारा खेलकूद एवं वनभोज का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 3, 2025

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी।डैफोडिल्स एकाडमी करकेद द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल कुद एवं वनभोज मनाकर नववर्ष की शुरुआत। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी, में आज नववर्ष की प्रथम दिन की पठन-पाठन का पहला दिन था। आज छात्रो एवं शिक्षको ने उत्शाह पूर्वक नेहरु उद्यान, करकेंद में जाकर क्रिकेट एवं विभिन्न प्रकार के खेल का आनन्द उठाया। छात्राओ ने शिक्षिकाओ के साथ विद्यालय में ही विभिन्न प्रकार के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-संगीत, चुटकुला म्युजिकल चेयर आदि प्रमुख था। इस दिन विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ ने भाटिंडा में वनभोज मनाकर नववर्ष का आनंद उठाया। आज डैफोडिल्स एकाडेमी के छात्र-छात्रा, एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ में खुशी का माहौल था। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने सभी कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन किए थे। उन्होने विद्यालय की चतुर्मुखी विकास पर ध्यान रखते है। उन्होने बताया कि आज के कार्यक्रम से शिक्षक -शिक्षिकाओ का शिक्षा प्रदान करने में उत्साह वर्धन का काम करेगा। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सभीशिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय प्रयास एवं योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *