• Wed. Apr 1st, 2026

नए साल से पूर्व आयुष फाउंडेशन धनबाद के तत्वाधान में कला और शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 29, 2024

 

धनबाद: आयुष फाउंडेशन धनबाद द्वारा नए साल 2025 आगमन के उपलक्ष्य में स्टील गेट बिग बाजार के पास न्यू टेक ग्रांड थ्री में राधा अग्रवाल के आउटलेट में कला और शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग एक सौ बच्चो द्वारा 5 केटेगरी में अलग अलग थीम पर कला एवं शिल्प बनाया गया एवं प्रतियोगिता का जजमेट सीनियर आर्टिस्ट प्रवीण सिंह और संस्था अध्यक्ष आर्टिस्ट गणेश शर्मा द्वारा किया गया । बच्चो के हौसला को बढ़ाने के लिए प्रथम , द्वितीय, तृतिय पुरस्कार भी दिया गया एवं प्रतोसाहन के तौर पर सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट दिया गया । सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो में कुछ नया सीखने को मिलता है एवं उन्हें हौसला मिलता है । संस्था की तरफ से सभी बच्चों के लिए नास्ता की भी व्यवस्था की गई थी ।

crescent ad

 

समारोह में आयुष फाउंडेशन धनबाद के सक्रिय सदस्यगण उपस्थित थे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद केयर एन्ड क्योर , डी.सी लॉन्ज , संतोष ऑप्टिकल्स, बाबूलाल एंबुलेंस एवं केशिवाय का सहयोग रहा। सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपने योगदान से कार्यक्रम को उच्च स्तर पर पहुँचाया।

 

आयुष फाउंडेशन धनबाद के इस कदम की स्थानीय समुदाय ने सराहना की और इसे बच्चो के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक आदर्श उदाहरण बताया। फाउंडेशन के सदस्यों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *