
लखीसराय – चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत में तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिल पाए इसको लेकर 19 दिसंबर गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर संध्या 04 बजे एक चला। इसमें शिविर में तमाम प्रकार की योजनाओं में आधार कार्ड,राशन कार्ड, बिजली बिल सुधार, वृद्ध को मिलने वाले पेंशन आदि तमाम प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर आवेदन लोगो ने आए हुए तमाम कर्मचारियों को सौंपा। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार ने टेबल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान तमाम प्रकार की जानकारियां हासिल करते हुए लोगों को हिदायत दी कि किसी भी प्रकार से इन शिविर से मिलने वाले लाभ से लाभूक वंचित ना रहे। वही पंचायत के मुखिया दीपक सिंह तथा पंचायत समिति निरंजन पासवान ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए सुबह 9:00 बजे से लेकर संध्या 5:00 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में अपनी हिस्सेदारी निभा कर लोगों को समझाते बुझाते दिखाई दिए।संध्या तकरीबन 3:00 बजे प्रखंड कार्यालय से जनप्रतिनिधियों और डीलरो से संवाद करने के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी संग्रामपुर शिविर में पहुंचे। शिविर में पहुंचकर हर टेबल पर कितना आवेदन प्राप्त हुआ इसकी जानकारी हासिल की, साथ ही वहां पहुंचकर लोगों को शिविर से होने वाले लाभ तथा योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। अनुमंडल पदाधिकारी ने तमाम लोगों से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड,आधार कार्ड बना अथवा नहीं या फिर इसको बनाने में क्या दिक्कत आती है इन सारी बातों को सुनने का काम किया। इन्होंने कहा कि अगर आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत होती है या फिर आधार कार्ड बनाने में दिक्कत होती है तो हमसे मिलकर समस्याओं का निदान करवा सकते हैं। आए दिन कहीं ना कहीं कैंप का आयोजन समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है हरेक गुरुवार को पहला लखीसराय पीएचसी, दूसरा सूर्यगढा, तीसरा हलसी, चौथा बड़हिया में कैंप लगता है। वही पंचायत के मुखिया दीपक सिंह ने राशन कार्ड को लेकर अपने पंचायत में कैंप लगाने की बात कही। वही अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आप लोग तमाम वैसे लोगों को इनकी जानकारी दें और उसके लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट लगेगा इसे भी बताने का काम करें। इन्होंने जीविका भवन की सराहना की और कहा कि काफी बेहतर जीविका भवन भी बना है। इस शिविर में डांटा ऑपरेटर आकाश कुमार, आधार पर्यवेक्षक प्रेम पारस वंदना, कार्यपालक सहायक धीरज कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) प्रदीप कुमार,आई टी असिस्टेंट आरटीपीएस अभिषेक कुमार, डांटा एंट्री ऑपरेटर (सांख्यिकी विभाग) रंजीत कुमार, महिला पर्यवेक्षिका आंगनवाडी आईसीडीएस सोनी, विकास मित्र सरिता कुमारी, सीएम टीना कुमारी,पंचायत सचिव शंकर सिंह,डाटा ऑपरेटर विवेक कुमार, ग्रामीण आवास सहायक संग्रामपुर सौरव कुमार लक्की संग ग्रामीण आवास सहायक इटौन जीजीत भारती,नेटवर्क तकनीशियन BSWAN रोहित कुमार, आशा (भंडार) पंचा कुमारी, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक चानन पंकज कुमार, एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट कुंदन कुमार, PCR संतोष कुमार,JCM अजीत कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर पंचायती राज विभाग मोहम्मद तनवीर आजमी, CM पूनम कुमार संग समाजसेवी मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
