• Fri. Feb 20th, 2026

बादम कोल खनन परियोजना के लिए बीजीआर माइनिंग लिमिटेड ने ग्रामीण के साथ एक बैठक का आयोजन किया

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 12, 2024

 

बड़कागांव। एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना के एम डी ओ कंपनी बीजीआर माइनिंग लिमिटेड के द्वारा बड़कागांव प्रखंड के अंबाजीत गांव में दुर्गा मंडप के समीप ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। सभा में ग्रामीणों ने कंपनी के प्रतिनिधियों से कहा के अगर हमारी मांगे पूरी की जाती है तो हमलोग कंपनी का समर्थन करेंगे। हमारी मुख्य मांगे हैं के कंपनी में रोजगार मे स्थानीय ग्रामीणों और रैयतों को प्राथमिकता दी जाए, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी और बिजली की सुविधा की गारंटी अगर कंपनी के द्वारा दी जाएगी तो हमलोग कंपनी का समर्थन करेंगे। कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा के हमलोग बहुत दिनों से ग्रामीणों के साथ मीटिंग के प्रयास में थे। काफी प्रयास के बाद आज मीटिंग हो सका है। ग्रामीणों की जो मांग है वो जायज है, आज की मीटिंग स्वास्थ्य और खुशनुमा माहौल में सकारात्मक रूप से संपन्न हुआ। ग्रामीणों के द्वारा जो मांग की गई है उसे शत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। खनन क्षेत्र के प्रभावित हर एक गांव से लोगों का कमिटी बनाया जाएगा और कमिटी के माध्यम से क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *