संवाददाता बरही। बरही। आरएनवाईएम कॉलेज में स्वर्गीय रामनारायण यादव की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित विधायक मनोज यादव का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और महाविद्यालय कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी अतिथियों ने स्व. रामनारायण यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ विमल किशोर, सचिव परमेश्वर यादव ने नवनिर्वाचित विधायक मनोज यादव को मोमेंटो व बुके देकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विमल किशोर व संचालन प्रो हिरामन साव ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्व. रामनारायण यादव के पुत्र सह बरही से नवनिर्वाचित विधायक मनोज कुमार यादव मौजूद रहे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी रिप्रजेंटेटिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, स्व. रामनारायण यादव के पुत्र सह शासी निकाय शिक्षाविद बिनोद यादव, सरोज यादव, विद्यालय प्रबंधन के सचिव परमेश्वर यादव भी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय बर्णवाल ने किया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने स्वर्गीय रामनारायण यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके पिताजी एक साहसी और उदार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्व बनने के पीछे कई कारण होते हैं और स्वर्गीय रामनारायण यादव की समाज सेवा और राजनीतिक प्रतिबद्धता उन्हें महान बनाती है। श्री यादव ने कहा कि महाविद्यालय के शुरुआती दिन बेहद चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन उच्च शिक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंताओं को देखते हुए इसकी स्थापना की गई, जो आज एक बड़े संस्थान का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को और विकसित करने के लिए सभी सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। महाविद्यालय के प्राध्यापकों को सलाह देते हुए विधायक ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य न केवल शिक्षा देना होना चाहिए, बल्कि अच्छे और संस्कारवान इंसान तैयार करना भी होना चाहिए। उन्होंने बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने पर जोर देते हुए इसे सभी के चिंतन और मनन का विषय बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से समाज की भलाई के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। कॉलेज के सचिव परमेश्वर यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामनारायण यादव का जीवन समाजसेवा और प्रेरणा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके आदर्शों और मूल्यों को समझना और आत्मसात करना आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, परमेश्वर यादव, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, रामचंद्र चंद्रवंशी, रामचंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य प्रीति गुप्ता, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, नागेश्वर रजक, सचिन कुमार, पिंटू ठाकुर सहित कई समाज सेवी और जनप्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation महिंद्रा फाइनेंस कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के पीट कार्यालय में 67वें खान सुरक्षा सप्ताह का दूसरा दिन मनाया गया