• Wed. Apr 1st, 2026

भारत सेवाश्रम संघ धनबाद शाखा का आज वार्षिक महोत्सव का विशाल आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 1, 2024

 

आज दिनांक १ दिसम्बर २०२४, दिन रविवार को भारत सेवाश्रम संघ धनबाद शाखा का वार्षिक महोत्सव भूइफोर में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ के वरिष्ठ गुरु संघ के सहसचिव तथा गया शाखा अध्यक्ष पूज्यपाद श्रीमत् स्वामी ध्यानेशानंद जी महाराज जी द्वारा १०० भक्तों को सुबह में गुरुदीक्षा दी गई।

crescent ad

दिन के १० बजे से हिन्दू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन, वैदिक विश्व शांति यज्ञ, वीर भावदीपक पूजा आरती, श्रीमत् स्वामी विक्रमानंद महाराज तथा कुषाण सेनगुप्ता द्वारा भजन की प्रस्तुति से भक्त श्रोता भक्ति भाव में लीन हो गए।

दोपहर १:३० बजे से २००० भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया।

संघ के धनबाद, बोकारो, त्रिपुरा शाखा के सचिव तथा संघ के प्रचार सचिव श्रीमत् स्वामी अचलानंदजी महाराज जी द्वारा शाम ४ बजे १०० जरूरत मंदों के बीच वस्त्र वितरण किया गया।

तत्पश्चात शाम ६:०० बजे से एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध गायक इंद्रजीत चटर्जी, कुषाण सेनगुप्ता तथा राजदीप द्वारा एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी गई। नृत्य में अनन्या पाल, सृजनी पाल उसके बाद नृत्यगुरु सरसी चन्द्र ग्रुप, नृत्यगुरु शंपा मुखर्जी ग्रुप, तथा नृत्यगुरु संचिता बक्सी ग्रुपों के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे साधुओं भारत सेवाश्रम संघ धनबाद शाखा संचालक स्वामी प्रत्यगात्मानंद महाराज तथा धनबाद शहर के समाज सेविका रेखा मंडल, वरिष्ठ अधिवक्ता कंसारी मंडल, दौरा मंडल, खेदन महतो तथा करीब २००० भक्तवृन्द सपरिवार इस महोत्सव में भक्ति भाव से पूरे दिन मंदिर परिसर में उपस्थित रहकर इस वार्षिक महोत्सव को पूर्ण रूप से सफल बनाया।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *