• Tue. Feb 17th, 2026

चिरकुंडा नगर परिषद से भारतीय जनता दल अध्यक्ष ने मांगी पारदर्शिता, विकास कार्यों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2025

 

चिरकुंडा नगर परिषद के बहुत सारे कार्य जो जनता को धरातल पर नजर नहीं आ रहा है उन सभी विषयों पर लिखित रूप से नगर को सुचित किया गया और कहा की चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा किए गए विकास में खर्च को पारदर्शिता लाए क्योंकि आम नागरिकों को पता होना चाहिए कि चिरकुंडा नगर परिषद किन-किन कार्यों में कितने पैसे खर्च किए हैं शौचालय, स्वच्छता, पार्क, स्टेडियम, लाइट, भवन, सफाई, सौंदर्यकरण, पर्यावरण, सड़क, तालाब, परिवहन, प्रधानमंत्री आवास, बाढ़ ग्रस्त, सुखाड़, कोरोना काल, कौशल विकास, तथा चिरकुंडा नगर परिषद के विकास में अन्य जो भी खर्च किए गए हैं उन सभी कार्यों में खर्च किए गए पैसों का पारदर्शिता जरूरी है जिसे जल्द से जल्द चिरकुंडा नगर परिषद सार्वजनिक करने का काम करें ताकि आम जनता को भी पता चले कि हमारे चिरकुंडा नगर परिषद में सरकार द्वारा किन-किन योजनाओं में कितना कितना रुपया खर्च किया गया है इससे सरकार और आम नागरिक के बीच की पारदर्शिता बनी रहेगी ।

आगे राजेश कुमार मिश्रा जी ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण चीज हैं जिसको धरातल पर जल्द से जल्द लागू किया जाए चिरकुंडा नगर परिषद की बुनियादी ढांचों के साथ-साथ नागरिक की सुरक्षा व सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और नगर परिषद के महत्वपूर्ण कार्य जो करना जरूरी है ।

 

क) बुनियादी ढांचे

 

1) सड़को, पूलो और नालियों का रखरखाव

2) पेयजल आपूर्ति और सीवरेज सिस्टम में सुधार

3) बिजली और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना

4) सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूती प्रदान करे

5) पार्किंग और यातायात व्यवस्था में सुधार करना है

6) प्रत्येक चौक चौराहों पर कैमरा लगाया जाए

 

ख) नागरिक सुविधा

 

1) स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में सुधार

2) स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सुविधा को बेहतर बनाना

3) पार्क और मनोरंजन स्थल को सुचारू रूप से चालू करना

4) वृद्ध आश्रम जैसी सामाजिक सेवा का सुचारू रूप से चलाना

5) अग्निशमन और आपदा प्रबंधन सेवा को मजबूती दीजिए

 

ग) पर्यावरण संरक्षण

 

1) वृक्षारोपण और हरियाली को बढ़ावा देना है |

2) जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करें |

3) प्रदूषण नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करना है |

4) पर्यावरण संरक्षण के बारे में रेगुलेशन लागू किया जाए |

 

घ) नगर परिषद के महत्वपूर्ण कार्य

 

1) कर प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है |

2) नगर परिषद अपनी पारदर्शिता और जवाब देही को सुनिश्चित करें |

3) जन भागीदारी को प्रोत्साहित करके नागरिकों को नगर परिषद के कार्यों में शामिल करें |

4) नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम चलाया जाए |

5) डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा दिया जाए और ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार किया जाए |

 

इन सभी कार्यों को चिरकुंडा नगर परिषद में जल्द से जल्द प्रभावित ढंग से प्रभाव में लाने का काम करे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *