• Sun. Mar 8th, 2026

परीक्षा केंद्र में जबरन घुसने एवं मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने व्यवधान डालने का आरोप, थाने में आवेदन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 20, 2025

 

 

बड़कागांव: बड़कागांव + 2 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केन्द्राधीक्षक कृष्ण कुमार कन्हैया ने, पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष संदीप कुमार के खिलाफ बड़कागांव थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। केंद्र अधीक्षक ने आवेदन में लिखा है की संदीप सिंह जबरन परीक्षा केन्द्र के परिसर में घुस गया और मोबाईल से रिकॉडिंग करने लगा, इसे मना करने पर सेंटर मैनेज करने की बात कहने लगा और धमकी देने लगा। अंततः परीक्षा केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा कह कर इसे बाहर निकलवाया गया । कन्हैया ने आगे कहा इस संबंध में उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास भी आवेदन की प्रतिलिपि भेजी गई है। इसके पहले भी संदीप कई बार विद्यालय परिसर में जबरन धूस कर विद्यालय संचालन में व्यवधान उत्पन्न करते रहा है। वही इस मामले में संदीप सिंह ने कहा कि एनसीसी संबंधित ट्रूप खोले जाने संबंधित झारखंड 22 बटालियन के आए 2 पदाधिकारीओं के साथ मैं स्कूल प्रांगण में प्रवेश किया। एनसीसी से संबंधित हीं बातें की है। इसके अलावा कुछ भी बात मैं नहीं किया हूं । स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार कन्हैया ने मुझे ऑफिस कैंपस से बाहर करवाया दिया। परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी प्रकार का कोई चर्चा नहीं किया हूं। मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है, इसकी जांच होनी चाहिए। उक्त मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *