
नवीनगर, औरंगाबाद: नवीनगर थाना क्षेत्र के बाघी गांव में पुलिस ने एक लोहे का दो नाली कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। हालांकि, आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। इस संबंध में बाघी गांव निवासी अरविंद सिंह ने नवीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता अरविंद सिंह के अनुसार, वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव का ही मुकेश सिंह वहाँ आया और उन्हें गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने मुकेश को रोका, तो उसने कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अरविंद सिंह और उनके बेटे लकी कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए मुकेश से कट्टा छीन लिया और उसे पकड़कर बिठा लिया।

इसी बीच, मुकेश सिंह के परिजन – नरेश सिंह, उनकी पत्नी रामपति देवी, कमलेश सिंह की पत्नी किरण देवी, रितेश सिंह की पत्नी रिंकू देवी और मुकेश पासवान ने मिलकर आरोपी को छुड़ा लिया और उसे वहाँ से भगा दिया।
इसके तुरंत बाद, अरविंद सिंह ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची एएसआई हरेंद्र झा के नेतृत्व में पुलिस टीम को अरविंद सिंह ने कट्टा और कारतूस सौंप दिया।
नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद कर थाने लाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी मुकेश सिंह के खिलाफ थाना कांड संख्या 252/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(2), 3(5)बीoएनoएस और 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
