• Sat. Mar 7th, 2026

बीएसआईएल कंपनी के प्रदूषण से परेशान होकर ग्रामीणों ने की उग्र आंदोलन की तैयारी

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 19, 2025

 

 

सरायकेला : जिले के चांडिल थाना अंतर्गत लाखा स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी (बनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी) द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से परेशान होकर ग्रामीणों ने हारुडीह गांव में बैठक की। उक्त बैठक में भादुडीह, रूदिया व चिलगु पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की, समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया। वहीं, उक्त बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो उपस्थित हुए और ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन किया। हरे लाल महतो ने कहा कि वर्ष 1982 से कंपनी चल रही हैं, लेकिन इस तरह का भयावह स्थिति कभी देखने को नहीं मिला था। पहली बार कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाने का काम किया जा रहा है। हरे लाल महतो ने कहा कि रोजगार देने की बात कहकर कंपनी प्रदूषण फैलाकर ग्रामीणों के बीच बीमारियां बांट रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को चाहिए कि वह सबसे पहले प्रदूषण नियंत्रण करें।

 

बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि यदि सात दिनों में प्रदूषण नियंत्रण नहीं होता है तो बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के प्रदूषण के खिलाफ गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। हजारों की संख्या में आंदोलन के तहत नेशनल हाईवे जाम, कंपनी गेट जाम, मुख्यमंत्री कार्यालय घेराव, उपायुक्त कार्यालय घेराव जैसे आंदोलन किए जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *