• Thu. Apr 2nd, 2026

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सयोंजक का पुत्र अमरेश सिंह ने किया भाजपा की सदस्यता ग्रहण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 14, 2024

 

रिपोर्ट :-उमेश गिरी,/चंचल गोस्वामी

crescent ad

धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा ने बुधवार को बैंक कॉलोनी गोसाईडीह में मिलन समारोह का आयोजन किया । इसमें गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह एवं आम आप पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक डीएन सिंह के पुत्र अमरेश सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए ।

गोसाईंडीह बैंक कॉलोनी में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर एवं सिंदरी के प्रभारी पवन साहू ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहना कर सदस्यता दिलाई। श्री घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि इससे सिंदरी क्षेत्र में पार्टी और मजबूत हुई है। प्रभारी श्री साहू ने कहा कि सिंदरी क्षेत्र में कई प्रमुख लोग भाजपा से जुड़े हैं । इससे क्षेत्र में संगठन का और विस्तार हो रहा है। अमरेश सिंह ने कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, उसकी पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

अध्यक्षता दिनेश मंडल ने किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलदेव महतो, विक्रांत उपाध्याय, धरनीधर मंडल, मोहन कुंभकार, दिनेश सिंह, दयानंद गिरि, आशीष मुखर्जी, राजकुमार गिरि, बलराम साव, ओमप्रकाश बजाज, नीतू शंकर, किशन महाराज, शैलेंद्र मंडल, सुभाष गिरि, सरिता देवी , संजय कुमार, वीरेंद्र गिरि, विकास गिरि, जयप्रकाश, उमेश गिरि, किशोर राय, अविनाश पांडेय, विद्यासागर पासवान, विकास सिंह, धीरेन महतो, परमेश्वर गोप नयन मिश्रा संजय चंद्रवंशी दिलीप गिरि चंचल गोस्वामी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *