• Thu. Feb 19th, 2026

भाजपा की आक्रोश रैली: झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2025

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :आज पुरे जिले में झारखण्ड सरकार के विरोध भारतीय जनता पार्टी की और से पुरे प्रखंड में आक्रोश रैली निकाला गया यह आक्रोश रैली निरसा में भी पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने अपने सभी कार्यकर्त्ता को लेकर निरसा प्रखंड कार्यालय से एक आक्रोश जुलुस निकाला गया और यह जुलुस निरसा चौक से होते हुए सिनेमामोड़ तक झारखण्ड सरकार के भरस्टाचार के खिलाफ निकाला गया और यह जुलुस निरसा प्रखंड कार्यालय में आकर निरसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार को एक ज्ञापन सौंपा इस सम्बन्ध में निरसा के पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा की यह जो हेमंत सोरेन की जो सरकार है!

यह गूंगे और बहरे की सरकार है!इसका ना कोई आंख है और ना कोई कान है!इस सरकार में विकलांगो का पेंशन बंद है और विधवा और वर्धा पेंशन तक बंद है!मईया योजना का भी ये सरकार सही से दे नहीं पा रहा है!और इसके शासन में पुलिस चुप कर बैठा हूआ है, किसी भी जनता का कोई काम नहीं हो रहा है!

जिसको लेकर आज हमने निरसा के वीडियो को एक ज्ञापन सौंपा है, अगर जल्द नहीं सुधार हूआ तो इससे भी बड़ा भी आंदोलन चलाएंगे!भाजपा की और से मनु तिवारी ने कहा की निरसा के पंडरा मोड़ में एक हॉस्पिटल है उसमेँ अभी तक एक भी बड़ा डाक्टर तक नहीं आया और उस हॉस्पिटल में एम्बुलेंस तक नहीं इसके लिये आज भाजपा की और से तो केवल अभी आक्रोश निकाला गया है!

अगर जल्द हॉस्पिटल में सारा ब्यवस्था नहीं हूआ तो पुर जोर आंदोलन होगा!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *