• Wed. Apr 1st, 2026

पहलगाम में आतंकी हमला में मारा गया निहत्थे लोगों की हत्या के विरोध में चौका मोड़ में निकाले गए आक्रोश रैली.

admin's avatar

Byadmin

Apr 27, 2025

 

सरायकेला : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इस्लामी आतंकी द्वारा हमलाकर निहत्थे 28 लोगों की हत्या करने की विरोध में शनिवार को चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की कई स्थानों में आक्रोश रैली निकाला गया।

crescent ad

 

वहीं क्षेत्र की एनएच 33, चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे बाजार समिति चौका के द्वारा भी आक्रोश रैली निकाल गया। जहाँ स्थानीयों और दुकानदार ने रैली में शामिल हुए और पाकिस्तान आतंकियों के विरुद्ध मुर्दाबाद की नारेवाजी किया गया।

 

साथ ही रैली में आतंकियों की आका कहते हुए पाकिस्तान का मुर्दाबाद का नारा लगाया गया। इधर रैली में शामिल स्थानीय समाजसेवी हिकीम चंद्र महतो ने शहीद अजित धनंजय की प्रतिमा के सम्मुख लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश के शहीदों की ऋण हम कभी भी चुका नहीं पाएंगे इसलिए हमेशा हमें शहीदों की सम्मान करना चाहिए।

 

वैसे ही जम्मू कश्मीर की पहलगाम में पाकिस्तानी इस्लामी आतंकियों द्वारा हमला कर 28 निहत्थे सैलानियों की बर्बरतापूर्ण हत्या करके पाकिस्तान अपना कायरता का परिचय दिया। जिसकी यथाशीघ्र मुंहतोड़ जबाव देने के लिए तथा हत्यारोपियों को मृत्युदंड दिलाने के लिए केंद्र सरकार से अपील किया। साथ ही रैली में शामिल सभी ने एकसाथ अपनी आवाज बुलंद किया कि केंद्र सरकार पाकिस्तानी इस्लामी आतंकवादियों को कठोर से कठोर दंड दें।

 

तत्पश्चात चौका मोड़ पर स्थापित शहिद वेदी पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मृत आत्माओं के शांति के लिए 28 दिया जलाया गया एवं दो मिनट का मौन रखा गया । मौके पर आस पास के पंचायत जनप्रतिनिधियों समेत बाजार समिति के अधिकारि, सदस्य एवं सैकड़ों स्थानीय मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *