• Tue. Feb 17th, 2026

सरायकेला में सड़क समस्या: आकाश महतो का विरोध और प्रशासन को चेतावनी – एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2025

 

सरायकेला : टाटा रांची मुख्य राज्य मार्ग स्थित पिछले कई दिनों से चौका मोड़ ओवरब्रिज के रोड में विशालकाय तीन फिट के आसपास गड्ढे हो जाने से राहगीर को दिक्कतें के सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय गड्ढे में पानी भर जाने से दर्जनों गाड़ी उक्त गड्ढे समा गयी जिसे कई गाड़ियां रोजाना ब्रेकडाउन हो रहें हैं।

 

जाने के क्रम में बाइक सवार कई लोग उस गड्ढे में गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं।

भाजपा युवा नेता आकाश महतो ने कई बार इसकी जानकारी जिला प्रसाशन एवं NHAI के पदाधिकारियों को दूरसंचार के माध्यम से दिया गया लेकिन कोई सुनवायी नहीं हुयी। में मजबूर होकर अपने समर्थकों के साथ वंहा जाकर सड़क पर बनें तालाबनुमा गड्ढे में घुसकर इसका विरोध करना पड़ा ताकि उनकी आंख खुले। अंत में उस सड़क पर बनें तालाबनुमा गड्ढे पर वृक्षारोपण कर प्रसाशन एवं NHAI के पदाधिकारियों की विकास की सच्चाई का पोल खोलना पड़ा।

प्रसाशन एवं NHAI के पदाधिकारियों में थोड़ा भी शर्म बचा है तो सड़क पर बनें गड्ढे की जल्द से जल्द मरम्मती करायें अन्यथा जनता की जान माल की क्षति, उनके हित को ध्यान में रखते हुयें प्रसाशन एवं NHAI के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *