
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि गाड़ी में बैठे लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर गई.

चलती थार बनी आग का गोला: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-57 पर थार गाड़ी तेज गति से जा रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई. देखते ही देखते गाड़ी एनएच पर धू-धूकर जलने लगी. हालांकि आग लगने के बाद गाड़ी में बैठे लोगों ने छलांग लगा दी, जिस वजह से सभी लोग सुरक्षित हैं. घटना जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा चौक के पास की है.

वहीं, धू-धूकर जलती थार को देखकर स्थानीय लोगों ने थाने को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाने में काफी समय लग गया. जिस वजह से जब तक आग बुझाई गई, तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई. बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जांच की जा रही है.
“पिरौछा चौक के पास हाईवे पर एक थार गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस के साथ-साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में लगी आग को बुझाया लिया. हालांकि आग के कारण गाड़ी बुरी तरह से जल गई है.”- अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष, बेनीबाद थाना
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
