• Tue. Sep 23rd, 2025

यूपी/अलीगढ़ की बरौली से राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के उतरने की चर्चा

Byadmin

Jan 14, 2022

अलीगढ़ बरौली विधानसभा सीट से सिने अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के उतरने की चर्चा है। वह राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।बताया जा रहा है कि सिने अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से संपर्क में हैं।

एक-दो दिन में चुनाव लड़ने और न लड़ने की तस्वीर साफ हो जाएगी। चंद्रचूड़ सिंह के चुनाव मैदान में उतरने की खबर से सियासी तपिश और बढ़ गई है। चंद्रचूड़ सिंह के पिता कैप्टन बल्देव सिंह अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

उन्होंने 1985 में जीत हासिल की थी। चंद्रचूड़ सिंह अभिनीत फिल्म ‘दाग द फायर’ वर्ष 1996 में आई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। रालोद के जिला संयोजक नीरज शर्मा ने बताया कि खैर विधानसभा सीट से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी रालोद के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इगलास व बरौली विधानसभा सीट से जल्द प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *