
आदित्यपुरः सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत पार्वती पुर गांव के तालाब के समीप स्थित गड्ढे से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की पहचान पर्वती पुर निवासी बीरसिंह हांसदा के रूप में हुई है. मृतक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. शव के आंखों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है.
मृतक के छोटे भाई विश्वनाथ हांसदा ने जानकारी दी कि उसका बड़ा भाई कल दोपहर से ही लापता था. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला. जिस जगह पर उसके बड़े भाई का शव मिला है वहां भी ढूंढा था मगर नहीं मिला था. देर रात दोबारा वहां जाने पर देखा एक गड्ढे में उसका भाई मृत पड़ा है. उसने बताया कि उसके बड़े भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. ड्यूटी जाता था और घर पर ही रहता था.
फिलहाल आरआईटी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
