
गम्हरियाः सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव में बीती रात जमीन कारोबारी लालू प्रधान नामक 30 वर्षीय युवक की तलवार से काटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर हत्यारोपी अरविंद और शशि नामक युवक फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों के परिजनों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है.
मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रधान खास जमीन की खरीद-बिक्री करता था. इसको लेकर अरविंद और शशि नामक जमीन कारोबारी के साथ उसका विवाद चल रहा था. रविवार देर रात दोनों ने लालू को बातचीत के लिए बुलाया. जहां पहले से ही घात लगाए अरविंद और शशि ने तलवार और टांगी से लालू पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अरविंद और शशि मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. वहीं दोनों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि लालू के चाचा निरंजन प्रधान पर भी पिछले दिनों जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वह बाल बाल बच गया था. इस बार निरंजन के भतीजे लालू प्रधान की हत्या कर दी गई जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
