
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मंगलम सिटी में तीन उच्चकों ने रबिन्द्र पांडेय सिक्योरिटी गार्ड की बेहरेमी से पीटाई कर दी हैं. वही थाने में रंगदारी के नाम पर 40000/- रुपयें केस और मोबाइल झीनने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जिसमें पुलिस द्वारा तीन में से दो उचक्को कों गिरफ्तार किया गया था.
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तीन उचक्के अपनी आर्टिका कार संख्याJH20BU4640 से मंगलम सिटी पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड से लाल कलर की स्कॉर्पियो के बारे में सूचना प्राप्त करने की कोशिश की. मगर सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद तीनों उचक्के उस जगह से वापस लौट गए. वही थोड़ी देर बाद दोबारा वे लोग अपनी मोटरसाइकिल से मंगलम सिटी पहुंचे और सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी करने लगे जहां सिक्योरिटी गार्ड ने उसका विरोध किया तो सिक्योरिटी गार्ड को बेहरेमी से पीटा गया. साथ ही मोबाइल झीनने का भी प्रयास के साथ रंगदारी भी मांगी गई . सिक्योरिटी गार्ड की आवाज सुनते ही सोसाइटी के लोग एक जगह एकत्रित हो गए और उन उचक्कों को दौड़ाकर पकड़ा. जिसमें तीन में से दो को पकड़ कर थाने के हवाले कर दिया गया. गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति का नाम शशि शेखर एवं विकास सेन था. जिसमें एक आरोपी बिजली विभाग का कर्मचारी है. सोसाइटी के लिखित आवेदन के आधार पर थाने द्वारा मामले की जांच की जा रही थीं. मगर अहले सुबह सोसाइटी के लोग ने अपना लिखित आवेदन वापस ले लिया जिसके बाद अंततः थाने को दोनों व्यक्ति कों छोड़ना पड़ा.
वही इस संदर्भ में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने जानकारी दी की दोनों पक्ष आपसी समझौता एवं माफी नामा लिखवा कर दोनों व्यक्ति को छुड़वाकर ले गए.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
