• Thu. Mar 5th, 2026

आरआईटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा, सोची समझी रची गई साजिश, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 19, 2024

सरायकेला खरसावां जिला के आर आई टी थाना अंतर्गत वास्तु बिहार के रहने वाले एन आई टी के पूर्व छात्र कौशल किशोर को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं. कौशल किशोर आदित्यपुर लंकेश टावर में चंद्रयान नामक एक निजी कोचिंग सेंटर चलाते हैं. जहाँ 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट भी काम करती थीं. उसने ही कौशल किशोर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. रविवार को पुलिसिया तफ्तीश में तेजी लाते हुए रिसेप्शनिस्ट का मेडिकल जांच कराया गया जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया. उसके बाद आरोपी कोचिंग संचालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हालांकि इस इस पूरे मामले में कई सारे सवाल उठ रहे हैं . सूत्रों की माने तो इस कांड में अन्य व्यक्तियों का नाम सामने आया हैं जिससे पुलिस बताने से बच रही है. मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग सेंटर में सचिन भारद्वाजनाम का एक युवक भी काम करता है जो वहां मैनेजर के पद पर है. वहीं शिखा नाम की एक युवती भी काम करती है. सचिन और शिखा लिव इन रिलेशन में रहते हैं. सभी आरआईटी थाना अंतर्गत वास्तु विहार के समीप स्थित एक अपार्टमेंट में किराए के मकान में रहते हैं. पिछले दिनों वहां एक पार्टी रखी गई थी. उसमें पीड़िता भी शामिल हुई थी.

बताया जाता है कि पार्टी के बाद पीड़िता खुद को असहज महसूस कर रही थी. उसके बाद सचिन और शिखा ने पीड़िता को कौशल के कमरे में आराम करने को कहा. जहां उसे नींद आ गई. सुबह आंख खुलने पर उसने अपने शरीर में भारीपन महसूस किया उसे ऐसा लगा कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है. जब उसने खुद को संभाला तो कौशल निर्वस्त्र हो कर ठीक सामने था . वही कमरे के ठीक सामने सचिन भारद्वाज यानी चंद्रयान के मैनेजर को निर्वस्त्र अवस्था में देखा. उसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी. पीड़िता चीखते हुए बाहर निकली और शिखा के कमरे की तरफ बढ़ी. वहां देखा शिखा कपड़े पहने अवस्था में बाहर निकली. उसके बाद पीड़िता ने शिखा को आपबीती बताई. ऐसे में कौशल किशोर की गिरफ्तारी कई सवालों को जन्म दे रहा है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाया हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *