• Sun. Feb 15th, 2026

Jamshedpur big accident :भाड़ी वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पांव कटा, ड्राइवर था नशे की हालत में, कौन हैं जिम्मेदार ? जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 2, 2024

बिस्टुपुर थाना अंतर्गत मिल्क वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से मोटरसाइकिल सवार के पाँव कट गए हैं. मोटर साइकिल चालक का नाम परशुराम बताया जा रहा हैं. जो की आदित्यपुर मैकेनिक का कार्य करते हैं. साथ ही वाहन चालक के सर और कमर में चोटे आई हैं. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ईलाज के लिए भेज दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक दुध का वाहन लेकर तेज रफ़्तार से जमशेदपुर से आदित्यपुर की ओर जा रही थीं. उसी दरमियान वाहन इतनी तेज रफ़्तार में थीं कि आदित्यपुर गोल चक्कर के समीप वाहन पल्टी हो गई. जिससे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उसके चपेट में आ गया. जहाँ वाहन पलटने से मोटरसाइकिल सवार के पैर दब कर कट गया. जिसके बाद बीच सड़क में ही अफरा तफरी मचने लगी. वही रहागीर,स्थानीय नागरिक एवं पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चालक उठा कर एमजीएम अस्पताल ईलाज के लिए भेज दिया गया. घटना के बाद से ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं. वही चालक को भी गंभीर चोटे भी आई हैं. जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं.

प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार चालक नशे के हालत में था. घटना होने के बाद से ही वहां से भाग निकलने कोशिश कर रहा था. मगर नशा के हालत में रहने के बावजूद ही पुलिस द्वारा धर दबोच लिया गया.

सवाल यह उठता हैं कि चालक जब नशे के हालत में था तो पुलिस द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

भाड़ी वाहनों में खालाशी नहीं रहने में ट्रैफिक पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई करती हैं?

यातायात पुलिस की अनदेखी से एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की जिंदगी जान पर बन आई हैं?

एक मैकेनिक का क्या कसूर था. किसी की गलती आज उसे भोगना पर रहा हैं?

ज्यादातर मामले में यातायात पुलिस छोटे मोटे वाहनों पर ही कार्रवाई करती हैं. बड़ी वाहनों पर कार्रवाई के नाम पर आँख क्यों मूंद लेते हैं?

छोटे मैकेनिक के कमाई से पूरा घर का खर्चा चलता था. कौन उठाएगा उसका जिम्मेदारी?

फिलहाल खबर लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *