• Sun. Feb 15th, 2026

Kapali firing issue : कपाली में पुलिस ने दो खोखा और एक खाली मैगजीन किया बरामद, इलाके में फैली सनसनी, गोली चलने के नहीं मिले प्रमाण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 26, 2024

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डांगरडीह मखतब कोचिंग सेंटर निवासी मुबारक अंसारी के घर से कुछ दूर से पुलिस ने दो खोखा और मैगजीन बरामद किया है. वैसे पुलिस के मुताबिक मामला में सोची समझी साजिश रची गई हैं. अहले सुबह मुबारक का रजा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. रजा और नाजिश करीबी दोस्त हैं. राकिब हत्या कांड में नाजिश मुख्य आरोपी भी रह चुका हैं. राकिब हत्या कांड में मुबारक़ गवाह भी रह चुका हैं. खोखा और मैगजीन मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. वैसे पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है
मुबारक अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद अपने घर के कुछ दूरी पर एक दोस्त के साथ हम बैठे हुए थे तभी वहां एक काले रंग का हीरो होंडा मोटरसाइकिल आकर रुका जिसमें दो युवक सवार थे. दोनों युवकों ने मुंह को रुमाल से ढक रखा था. उन्होंने बताया जैसे ही मोटरसाइकिल रुकी वैसे ही दो राउंड फायरिंग कर दी जिसमें मैं और मेरा दोस्त बाल- बाल बच गया. उन्होंने बताया गोली दीवार पर जा टकराई. हालांकि पुलिस को दीवार पर या मौके पर गोली चलने जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं. न ही आसपास के लोगों ने गोली चलने की पुष्टि की है.

इधर सूचना पाते ही कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन शुरू की. छानबीन के दौरान दो खाली खोका समेत खाली मैगजीन को घटनास्थल से बरामद कर अपने साथ थाने ले गए हैं. साथ ही मुबारक अंसारी से पूछताछ कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. गोली चलने के प्रमाण नहीं मिले हैं. फिलहाल मामले की तफ्तीश चल रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *