
मानगो : उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती के रहने वाले बलदेव चंद्रवंशी का 21 वर्षीय बेटा विकास चंद्रवंशी आठ अक्टूबर से अपने घर से लापता है। बेटा के घर से गायब हुए आज बारह दिन बीत जाने पर विकास के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने बेटे को खोजने की गुहार लगाया । परिजनों के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे थे । विकास चंद्रवंशी के पिता बलदेव चंद्रवंशी ने बताया की आठ अक्टूबर के दिन विकास संगीत का क्लास करने उलीडीह गया हुआ था संध्या तीन बजे क्लास करके लौटने के बाद वह खाना खाया और अपनी मां को पांच सौ रू सब्जी खरीदने के लिए देकर अपनी मोटरसाइकिल से लगभग संध्या 4:00 बजे घर से जल्द आने की बात कह कर चला गया । उसके बाद वह लौट कर नहीं आया पूरा दिन बीत जाने के बाद परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह के साथ मामले की जानकारी उलीडीह थाना में देते हुए विकास चंद्रवंशी को खोजने की बात कही । बारह दिन बीत जाने के बाद विकास का कुछ अता पता अभी तक नहीं चला बूढी मां पिताजी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है भाजपा नेता विकास सिंह के साथ परिजनों ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जानकारी देते हुए विकास चंद्रवंशी को खोजने की गुहार लगाया । वरीय पुलिस अधीक्षक ने विकास के परिजनों को पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द जिला प्रशासन विकास चंद्रवंशी को खोजने का काम करेगी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

