• Tue. Feb 17th, 2026

आदित्यपुर थाना पुलिस ने सड़क अतिक्रमण हटवाया, दोबारा नहीं लगाने की दी सख्त हिदायत, नहीं मानने पे की जाएगी कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 17, 2023

आदित्यपुर : गुरुवार के दिन आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा सड़क अतिक्रमण हटाया गया. दुर्गा पूजा शुरुआत होते ही जिला प्रशासन सख्त तेवर में दिख रही है. बता दे की आदित्यपुर थाना रोड में कई सारे दुकानदार सड़क पर ही अतिक्रमण कर अपनी दुकानदारी चला रहे हैं. जिसमें जिला प्रशासन द्वारा दुकान हटाने के लिए कई बार सख्त हिदायत भी दी गई थी लेकिन कुछ दुकानदार जिला प्रशासन की बातों को अनसुना कर अपनी दुकानदारी चला रहे थे मगर गुरुवार के दिन आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार खुद ही सड़क पर मौजूद रहे और पुलिस बल के सहयोग से सड़क किनारे सभी दुकान को हटवाया साथ ही उन दुकानदारों का नाम भी दर्ज किया और उन्हें मोहलत भी दी कि अगर पुनः उसी जगह पर दुकान स्थापित की जाती है तो उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस संदर्भ में आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्गा पूजा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालो में घुमने पहुंचते हैं जहां मां दुर्गा का आशीर्वाद भी लेते हैं. मगर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आने से सड़क काफी जम सी हो जाती है जिसके कारण जिला प्रशासन द्वारा सख्त इतिहात बरते हुए सड़क किनारे अतिक्रमित दुकान को हटाया, जिसमें कुछ दुकानों में समान ज्यादा रहने पर अगले सुबह तक दुकान हटाने की मोहलत भी दी गयी हैं.अगर प्रशासन की बातों को नहीं मानते हैं तो उनके साथ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *