
सरायकेला खरसावां जिले के कोलाबीरा स्थित डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी में छत्तीसगढ़ से करीब 3 करोड़ का कोयला लेकर पहुंचे 50 ट्रैकों को कंपनी प्रबंधन द्वारा चालक सहित बंधक बनाकर रखे जाने की बात कुछ मीडिया में प्रकाशित की गई थी. जिसे सरायकेला एसपी ने अपहरण की बातों को अफवाह बताया हैं साथ ही इसे व्यवसायिक मामला बताया गया हैं.
उन्होंने कहा कि इस बात की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर और कंपनी प्रबंधन के बीच पैसों के लेनदेन का मामला है. अपहरण की बातों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ मीडिया में भ्रामक खबरें प्रकाशित की गई है. जो की सरासर गलत है.
चालकों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा कोयले की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए कोयला लेने से मना कर दिया गया, जबकि कई बार कोयले की जांच की गई. इधर कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें ना तो कैंटीन से खाना दिया जा रहा है ना ही पीने का पानी. सभी के पैसे खत्म हो चुके हैं कई चालक बीमार भी पड़ गए हैं.
दरअसल मामला तब प्रकाश में आया जब भोजन- पानी और ईलाज के अभाव में परेशान ट्रक चालकों ने कंपनी के भीतर हंगामा शुरू कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे चालकों को समझा-बुझकर मामले को शांत कराया. वही इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से कुछ भी बताने से मना कर दिया गया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
