• Mon. Mar 2nd, 2026

पत्नी की बेवफाई पति को पड़ी भारी , पत्नी का था अवैध संबंध, पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला, पुलिस ने एक आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 8, 2023

आदित्यपुर :कुछ दिन पूर्व ही आर आई टी थाना में मंगल मुंडा द्वारा एक आवेदन दिया गया था. जिसमें आवेदक का फुफेरा भाई गुरुवा मुंडा को जान से मारने की नियत एवं कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. जिसमें कांड की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी सहायता एवं गुप्त सूचना के आधार पर जगह-जगह पर छापामारी की. जहाँ उन्होंने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी प्रभु सहाय हंस को गिरफ्तार कर लिया हैं. पुलिस ने प्रभु सहाय हंस से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध गुरुवा मुंडा का था. जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 6.9. 2023 को घर से बाहर मजदूरी करने के लिए गया था. मजदूरी करने के बाद घर वापस आया तो देखा कि उसकी पत्नी और गुरुवा मुंडा दोनों गलत अवस्था में था. जिसके बाद प्रभु सहाय हंस का गुरुवा मुंडा के साथ गाली गलौज होने लगा. गुड़गांव मुंडा ने भी प्रभु सहाय हंस के साथ मारपीट करने लगा. जिसके बाद प्रभु सहाय हंस ने अपना आपा खोते हुए गुरुवा मुंडा के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. जिसमें प्रभु सहाय हंस ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को विधवा जपती सूची बनाकर जप्त किया गया हैं. वही अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

छापामारी दल के सदस्य आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल महथा, शंकर राम,अरुण कुमार सिंह,उमाशंकर, उधम सिंह एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *