• Mon. Mar 2nd, 2026

सरायकेला जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर में 9 सितम्बर को आयोजित होगा रोजगार मेला, नियुक्त करने हेतु किया जायेगा योग्य उम्मीदवारों का चयन,जिले के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा लिया जाएगा इंटरव्यू,18 से 45 वर्ष के नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी भर सकेंगे आवेदन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 8, 2023

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला में शनिवार 9 अगस्त के दिन मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया हैं.

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया की उक्त रोजगार मेला में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड सहित जिले के अन्य प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा कुल 408 विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों द्वारा 10 हज़ार रुपये से 80 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन भुगतान किया जाएगा. साथ ही उन्हें कैंटीन, बस सर्विस सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं इंसेंटिव जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी.

उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वही 8 वीं, 10 वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक विज्ञानं स्नातक वाणिज्य, स्नातकोत्तर विज्ञानं, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं.

उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर को प्राप्त करें

अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है. साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @सरायकेलामसीसी पर विजिट कर सकते हैं.इसकी पूरी प्रक्रिया  निशुल्क है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *