
सरायकेला: सरायकेला बाजार के रहने वाले 16 वर्षीय युवक सागर राणा द्वारा सिनी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कुदकर आत्महत्या करने के मामले में एसपी डॉ बिमल कुमार ने थाना प्रभारी नीतीश कुमार को निलंबित करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो को पूरे मामले के जांच का जिम्मा सौंपा है. साथ ही एसपीओ दिनेश साहू को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.
दरअसल गुरुवार की सुबह से ही मृत युवक के परिजनों के साथ सरायकेला वासियों ने युवक के शव को लेकर सरायकेला थाने का घेराव कर दिया था. सभी आरोपी एसपीओ दिनेश साहू की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे करीब छः घंटे तक प्रदर्शन के बाद अंततः थानेदार के निलंबन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ उसके बाद परिजनों शव को अपने साथ ले गए. विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य की भूमिका इस पूरे मामले में काफी सराहनीय रही. उन्होंने मृतक सागर राणा को इंसाफ दिलाने का प्रण लिया था, वे घटना के बाद से ही लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे थे. उनके दबाव का ही परिणाम रहा कि एसपी को थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करना पड़ा, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था. दो वर्ष पूर्व पिता का देहांत हो गया था. घर पर मां और इकलौती बहन रह गई है. उसका नाम मोबाईल चोरी में जमशेदपुर के साकची थाने में दर्ज हुआ है. यह भी जांच का विषय है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
