• Sun. Mar 1st, 2026

शिक्षक दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था यात्रा ने ओल्ड एज होम में संध्या भजन का आयोजन किया, मां-पिता हमारे जीवन का सबसे पहला शिक्षक हैं – रीना सिंह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 6, 2023

जमशेदपुर : विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है. कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन में कार्य करते हुए मनाते हैं. भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. 5 सितंबर गुरुवार के दिन ओल्ड एज होम में शिक्षक दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था यात्रा ने संध्या भजन का आयोजन किया. संस्था के अध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि मां – पिता हमारे जीवन के पहले शिक्षक है. जिसमें छोटे उम्र से लेकर बड़े होने तक उनके द्वारा कई तरह की शिक्षा दी जाती है. इस मौके पर संध्या भजन कर उनके मन को शांति मील सके.

कार्यक्रम की शुरूआत विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में यात्रा संस्था के अध्यक्ष रीना सिंह , रवि , समरजीत सिंह , एसआरके कमलेश ,रोमा देवी , सविता ,नंदिनी , निरंजन ,चंदा सिंह ,चंपा इत्यादि सदस्य उपस्थित थे गायक मंडली में सूरज मिश्रा , गुरु चरण , प्रणब गोराई ,खुशबू कुमारी , अजीत कुमार , दीपक इत्यादि ने प्रस्तुति की.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *