
सरायकेला : सरायकेला जिले में कुछ डीलरो द्वारा लाभुकों को गुमराह किया जा रहा है. जिसमें अगस्त माह का खाद्यान्न प्राप्त नहीं होने की बात कही जा रही है. जिसके लिए सरायकेला डीएसओ प्रदीप भगत द्वारा लाभुकों से अपील किया गया है कि सभी डीलरों को अगस्त माह का खाद्यान्न मिल चुका है. जिसमें कुछ डीलरों के राशन आवंटन में कटौती की गई है. कटौती इसलिए की गई है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जब चल रही थी तो पिछले वर्ष अगस्त माह से दिसंबर तक जो वितरण किया गया था. वितरण के बाद जो अवशेष खाद्यान्न बच गया था. उनका समायोजन अगस्त महीने एवं सितंबर महीने में किया गया है जो आवंटन के विरुद्ध डीलरों को खाद्यान्न प्राप्त हुआ है.उन सभी डिलरों को वितरण ससमय पर करना है.
यह कटौती इसलिए की गई है की पूर्व में इन डीलरों द्वारा वितरण ससमय पर नहीं किया गया था और वह खाद्यान्न विशेष उनके पास उपलब्ध है. डीएसओ ने कहा कि जितना खाद्यान्न डीलरों को मिलना था उतना उन्हें मिल चुका है.
बता दे के कुछ डीलर द्वारा लाभुकों को गलत सूचना दी जा रही है की खाद्यान्न उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है. जिसके लिए सरायकेला डीएसओ द्वारा इस पर निगरानी करवायी जा रही है.अगर कुछ डीलरों द्वारा इस पर लापरवाही बढ़ती जाती है तो उनपर करी कार्रवाई की जाएगी. वही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी इसके लिए निर्देश दे दिया गया हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
