
खरसावां : खरसावां पुलिस ने टीएमटी छड़ के चोरी में दो अपराधीकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं. मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया स्थित के बी के स्टील कंपनी से 14 चक्का ट्रेलर में छड़ लोड कर एन एच 33 के रास्ते से पटना ले जाया जा रहा था. वही अचानक वाहन के ब्रेक डायफ्रेम से हवा लिक हो जाने के कारण ड्राइवर द्वारा चांडिल स्थित लाल फिलिंग स्टेशन इंडियन ऑयल पंप के पास खड़ा कर दिया गया था जिसे पहले से रैकी कर रहे हैं चोरों द्वारा चांडिल में खड़ी वाहन को नकली चाबी से चालू कर खरसावां में लाकर सभी टीएमटी छड़ो को अनलोड किया गया था. इसी क्रम में खरसावां थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर वाहन संख्या NL01G7119 से टीएमटी छड़ खाली कराया गया हैं. खरसावां पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. जहां अपराधकर्मियों के बारे में कोई भी साक्ष्य नहीं मिला. पुलिस ने तकनीकी सहायता लेकर दोनों अपराधीकर्मी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए अपराधकर्मी का नाम सुनील कुमार दुबे एवं नीरज चौबे है. दोनों ही अपराधी सिवान के रहने वाले हैं. पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधी ने अपना -अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद दोनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.छापामारी टीम में शामिल खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा, जावेद खान,लव कुमार चौधरी, सेट टीम एवं रिजर्व गार्ड मौजूद रहे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
