• Mon. Mar 2nd, 2026

आर. आई. टी. थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार कुख्यात अपराध कर्मियों को किया गिरफ्तार, रायदान मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक से मांगी थी 5 लाख की रंगदारी, सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने किया खुलासा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 25, 2023

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार कुख्यात अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है. जिन्हें शुक्रवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम राजा सिंह उर्फ पगला, गुरु प्रसाद महतो, प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप एवं राहुल सिंह बताया जा रहा है. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद किए हैं.

इस संबंध में सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार बताया कि बीते 19 अगस्त को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित रायदाना मेटल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अर्जुन महतो से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी.जिसके बाद पुलिस ने अपनी सतर्कता एवं होशियारी से उन सभी अपराधी को पकड़ा. उन्होंने बताया कि अपराधकर्मी राजा सिंह उर्फ राजू ने उक्त मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए राजा राहुल एवं प्रकाश गोप उर्फ छोटू को सुपारी दी गई थी.

एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए चारों अपराध कर्मियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ जमशेदपुर एवं सरायकेला के अलग- अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी बताया.

बता दें कि बीते 19 अगस्त को अपराधियों ने कंपनी के गेट पर अर्जुन महतो को टारगेट कर फायरिंग भी किया था, मगर गोली नहीं चली थी. इसके बाद अर्जुन महतो के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में शुक्रवार की शाम बंतानगर से अपराध की योजना बनाते चारों को गिरफ्तार किया गया है. चारों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. चारों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *