• Mon. Mar 2nd, 2026

उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 19, 2023

सरायकेला जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न आहूत की गई. गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस वर्चुअल बैठक का संचालन डीपीओ यू आई डी हेमंत कुमार के द्वारा किया गया. उक्त बैठक मे उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें.

समीक्षा क्रम में उपयुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों के शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का आधार पंजीकरण हेतू प्रस्ताव बनाकर यू आई डी सेल को उपलब्ध कराने के निदेश दिए. वही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के आधार पंजीकरण कराने हेतू आवश्यक दिशा निदेश दिए. इस दौरान उपायुक्त नें 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का आधार पंजीकरण हेतु लंबित मामलो का निष्पदान लेकर प्रखंड स्तर पर कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करने के निदेश दिए. बैठक के दौरान उपायुक्त नें जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को 10 साल या उससे अधिक अवधि से बने आधार कार्ड के अपडेट कराने हेतु विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने फर्जी आधार के रोकथाम के लिए सभी अंचधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया वही सभी आधार केंद्र संचालको को अपने-अपने केंद्रों में रेट चार्ट इत्यादि प्रदर्शित करेंनें के निदेश दिए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *