• Tue. Mar 3rd, 2026

आदित्यपुर ज्वेलरी लूट कांड मामले पर कोल्हन डीआईजी कर रहे हैं विशेष बैठक, जमशेदपुर के पुलिस भी बैठक में पहुंचे

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 10, 2023

आदित्यपुर : गुरुवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा मामले की जांच करने और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करने आदित्यपुर थाना पहुंचे. इस दौरान एसपी डॉ विमल कुमार, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह सहित एसआईटी में शामिल सभी अधिकारी एवं जमशेदपुर पुलिस के भी अधिकारी शामिल हैं.
माना जा रहा है कि डीआईजी कांड के उद्भेदन का दायरा बढ़ा सकते हैं. हालांकि बैठक के बाद ही निष्कर्ष निकलेगा कि डीआईजी ने क्या निर्देश दिए हैं. फिलहाल जिला पुलिस के लिए ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा बड़ी चुनौती बनी हुई है. बता दें कि बीते रविवार को हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहक बनकर लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वरलाल ज्वेलर्स में करीब 20-25 लाख ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, मगर एसआईटी को विशेष सफलता हाथ नहीं लगी है. ऐसे में माना जा रहा है कि डी आई जी अजय लिंडा कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *