• Tue. Mar 3rd, 2026

आदित्यपुर में 27 वर्षीय युवक ने अपने घर में ही लगा ली फांसी, पुलिस जांच में जुटी.

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 10, 2023

आदित्यपुर :सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती ए रोड निवासी युवक ने अपने घर में पाइप के खूंटी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं युवक का नाम विशाल बासा हैं. जो की 27 वर्षीय का था. युवक आर एस बी कंपनी में सीएनसी ऑपरेटर का कार्य करता था. घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिवार वालों लोगों का रो रो के बुरा हाल हो गया हैं.

परिवार वाले लोगों ने जानकारी दी कि घटना बुधवार रात 9 बजे की है. युवक का उनकी पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था. जिसे लेकर युवक काफी परेशान था. जिस में युवक की पत्नी दो-तीन दिन पहले ही उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी. फिलहाल पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *