
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी कला केंद्र बड़बिल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला उपस्थित हुए. बता दे कि कार्यक्रम में आदिवासी रीती-रीवाज परंपरा के अनुसार मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान भवन परिसर में स्थित वारंगचिपी लिपि के जनक लाखों बोदरा जी के मूर्ति पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया.
इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा एन. आर. प्लस टू उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय संजय सरायकेला एवं आश्रम विद्यालय कुचाई के छात्र-छात्राओं के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के रहन-सहन, वेशभूषा, संस्कार, संस्कृति परंपरा एवं रीति-रिवाज पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं के बीच प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया. इस क्रम में उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं से वार्ता करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ चित्रकला, खेल प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन इत्यादि में भी भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई.
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
