
सरायकेला :सरायकेला जिला में पदभार ग्रहण करते ही उत्पाद अधीक्षक एक्शन मोड में दिख रही हैं. बता दें कि सरायकेला जिले में अवैध शराब भट्टी का कारोबार कई दिनों से फल-फूल रहा था. जिसमें अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति हर दिन जहरीली शराब बेच कर लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहे थे. जिसमें कुछ नकली शराब भी सरकारी दुकान के कर्मी द्वारा बेचा जाता था. जहां एक तरफ सरायकेला जिले के नए एसपी डॉ विमल कुमार द्वारा कार्रवाई किया जा रहा था. वहीं दूसरी तरफ उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा द्वारा भी अवैध शराब भट्टी पर छापेमारी की जाने लगी हैं. हाल ही के दिनों में उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा द्वारा चौका थाना अंतर्गत चुटिया खाल में अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया था. छापामारी टीम ने 5 टन जावा महुआ को नष्ट किया था और 250 लीटर तैयार महुआ को जब्त भी किया था.
उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा ने जानकारी दी कि क्षेत्र में अवैध कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है. जिनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी. वहीं उन्होंने सरायकेला क्षेत्र में सरकारी काउंटर में भी अवैध रूप नकली शराब बचने एवं सरकारी दर से अधिक मूल लेने पर भी कार्रवाई करने की बात कही है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
