• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के उपस्थिति में सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया, कम उम्र वाले बच्चों को भी सड़क पर वाहन न चलाने का दिया निर्देश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 9, 2023

सरायकेला  :सरायकेला जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के उपस्थिति में सरायकेला- कांड्रा मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन एवं बिना सीटबेल्ट के बड़े वाहन चला रहें लोगो को जुर्माना लगाते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव ना करे. साथ ही ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में जुर्माना और चालक अनुज्ञप्ति भी निलंबित हो सकती है. इसी के साथ हेलमेट,सीटबेल्ट का उपयोग ना करने, ओवर स्पीडिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव करने से बड़े हादसे का शिकार हो सकते है, इस दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं से संबंधित उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दुर्घटना से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, परिवार पर आर्थिक एवं मानसिक रूप से पड़ने वाले दुष्प्रभाव इत्यादि के सम्बन्ध मे जानकारी देकर यातायात नियमों के नियमित अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की गई.

वहीं उन्होंने उन पेरेंट्स को भी नसीहत देते हुए कहा कि कम उम्र वाले बच्चों को वाहन चलाने ना दे. जिससे बच्चे और उनके परिवार वालों के साथ बड़ी सड़क दुर्घटना ना हो सके.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *