• Mon. Apr 20th, 2026

सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालू माफिया के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, चौका पुलिस ने चार हाईवा को किया जप्त, दो वाहन चालक हुए गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 7, 2023
crescent ad

चौका :सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर अवैध कारोबारी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में चौका थाना अंतर्गत पालगम ग्राम के समीप चौका पुलिस द्वारा चार अवैध बालू लदा हाईवा को जप्त किया गया है.जिसकी वाहन संख्या जेएच 02बीएम 5434, जेएच 02 बीजे 0 569, जेएच 24E4055 एवं जेएच24के 9729 हैं.इन चारों वाहनों में अवैध बालू था.जिसे बंगाल से सरायकेला के क्षेत्रों में लाकर बेचा जाता है. वही इन चारों वाहनों से दो हाईवा चालक को पकड़ा गया है और दो मौके से फरार हो गए हैं. चौका प्रभारी अभिषेक कुमार बालू माफिया के खिलाफ जांच में जुट गई है. उन्होंने बालू माफिया को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार बंद कर दें. अन्यथा उनके साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मच चुका है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *