• Mon. Mar 2nd, 2026

सरायकेला पुलिस ने सहदेव महतो हत्याकांड का किया खुलासा, पत्नी ने ही पति की करवाई हत्या, प्रेमी संग मिलकर हत्या की घटना को दिया अंजाम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 6, 2023

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने सहदेव महतो हत्याकांड का खुलासा किया हैं. मृतक की पत्नी सुलेखा महतो एवं उसके प्रेमी जयसेन कुंभकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही अन्य दो शूटर अशोक लायक और मेघनाथ कुंभकार की तलाश में पुलिस जुटी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम पता चला कि मृतक की पत्नी सुलेखा महतो का जयसेन कुंभकार के साथ नाजायज संबंध है. इसकी भनक सहदेव महतो को लग चुकी थी. जिसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इसके लिए दोनों ने अशोक लायक और मेघनाथ कुंभकार को 50000 की सुपारी दी थी. जिसमें बतौर पेशगी ₹30000 का भुगतान दोनों के द्वारा किया गया था. उसके बाद बीते 20 जून को दोनों ने मिलकर झापड़ागुढ़ा – टेंटोपोसी के बीच सहदेव महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने 21 जून को शव बरामद किया था.

उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *