• Mon. Mar 2nd, 2026

गम्हरिया में डकैतों ने लूट ली आभूषण की दुकान , दिन के उजाले में ही घटना को दिया अंजाम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 6, 2023

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी में दिन के उजाले में ही तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर जेवरात लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि शादी की जेवरात खरीदारी के नाम पर अपराधी दुकान में घुसे और जेवरात निकलवाया इसके बाद पिस्तौल सटाकर थैले में जेवरात भर कर चलते बने.

जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया इससे पहले सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सभी स्टाफ का मोबाइल तोड़ दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. फिलहाल कितने की लूट हुई है इसका आकलन किया जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *