• Mon. Mar 2nd, 2026

विधायक सविता महतो ने विधानसभा के पटल में रखी चांडिल डैम से प्रभावित 116 गांव के विस्थापितों को संपूर्ण पुनर्वास सुविधा मुहैया करने व डैम का जलस्तर आरएल 180 मीटर से निचे रखने का मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 4, 2023

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शून्य काल में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने सदन में कहा चांडिल बांध अंतर्गत भू अर्जन से प्रभावित 116 मौजा के सभी विस्थापितों को संपूर्ण मुआवजा पुनर्वास अनुदान का भुगतान किया जाए. जब तक संपूर्ण रुप से पूनरवासित लाभ मुहैया नहीं हो जाती, तब तक डैम की जल भंडारण की क्षमता आरएल 180 मीटर से नीचे रखने का आदेश स्थाई रूप से दिया जाए. परंतु जल संसाधन विभाग द्वारा आरएल 183 मीटर तक के प्रभावित गांवों को पूर्णात पुनर्वास सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है मात्र 43 गांव के विस्थापितो का पुनर्वास कि दिशा में पहल की जा रही है जबकि कुल 116 गांवो को पूर्ण पुनर्वास की दिशा में पहल होनी चाहिए. प्रभावित विस्थापित बेरोजगार युवक युवतियों का सरकारी नियोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए.विधायक सविता महतो ने आसन के माध्यम से कुल 116 गांव के प्रभावित विस्थापित परिवारो को संपूर्ण पुनर्वास सुविधा मुहैया कराने तथा वर्तमान मानसून को देखते हुए जल भंडारण की क्षमता को आरएल 180 मीटर से नीचे रखने का मांग किया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *