• Thu. Mar 5th, 2026

सरायकेला के राजनगर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 25, 2023

सरायकेला खरसावां के राजनगर थाना परिसर में मंगलवार को शान्ति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह की अध्यक्षता में हुई।जहाँ मुख्य रूप से राजनगर अंचल अधिकारी धनंजय कुमार एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार तथा जनप्रतिनिधि,समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।मौके पर थाना प्रभारी ने कहा प्रखंड क्षेत्र शोभपुर एक मात्र गाँव है,जहाँ मुहर्रम जुलूस निकाला जाता है।जहाँ के अल्प संख्यक समुदाय प्रति वर्ष शांतिपूर्ण वातावरण में केवल गाँव मे ही फातिया निकाल कर पर्व मनाते है।उन्होंने मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन के आदेशानुसार सोसल मीडिया में भड़काऊ मैसेज पोस्ट ना करने और किसी भी प्रकार के अपवाह से बचने की अपील की और कहा कि तेज ड्राइविंग रेसिंग असामाजिक तत्वों पर भी हमारी नजरें रहेगी।किसी प्रकार के अपवाद की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
वहीं अंचलाधिकारी ने आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की।मौके पर शेर ए मोहम्मद, हीरालाल सतपति, नीबू प्रधान, नारायण महतो,दिलीप महतो,सालखन टुडु,चंदन करवा,पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रधान,मुखिया रासमणि हांसदा, समेत अन्य उपस्थित रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *