
-
चांडिल : चौका पुलिस ने दो हाईवा अवैध बालू लदा को जप्त किया. रात्रि टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के दिरलोंग के पास से 2 अवैध हाईवा बालू लदा उसे पार कराया जा रहा था. जहां पुलिस ने दबिश देकर रात के करीब 2:00 बजे दो हाईवा अवैध बालू के साथ जप्त किया हैं.थाना प्रभारी ने बताया कि बालू लदे जप्त हाईवा के नंबर से छेड़छाड़ की गई है. दोनों हाईवा में नंबर प्लेट jh01dh 5821 लगाया गया है. वहीं दूसरे हाईवा के नंबर प्लेट में नंबर भी मिटाया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन में अवैध रूप से बालू लोड किया गया है. बालू का लोड भी ओवरलोड है. अवैध बालू परिवाहन करने के साथ वाहन के नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई है. इन सभी पहलू पर मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस की गठित टीम ने वाहन के मालिक और बालू कहां से लाया जा रहा था. इसके लिए जांच शुरू कर दी है. बता दे कि बालू का अवैध गोरखधंधा अभी थमा नहीं है. देर रात कपाली कांड्रा और आदित्यपुर के इलाकों में अभी भी भेजा जा रहा है. ग्रामीण लोग अगर रात में इसका विरोध भी करते हैं तो वाहन के मालिक नकली चालान दिखला कर वहां से अपनी गाड़ी निकाल लेते हैं. अगर चालान कहीं से एक भी मिल जाती है तो उसी चालान पर 20 से 30 हाईवा अवैध बालू पार कराया जाता है. बता दें कि अगर चालान सही है तो इसे दिन के उजालों में क्यों नहीं चलाया जाता है. बालू वाहनों की लगातार बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग क्यों नहीं होती है. रात के वक्त में ही क्यों चलती है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
