
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरआइटी मोड़ पर सोमवार को एक हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मारकर बाइक पर सवार महिला और पुरूष को घायल कर दिया.

बता दे घटना में हाईवा चालक ने महिला को बुरी तरह रौंद दिया. इससे महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरआईटी मोड़ के समीप दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक पर सवार होकर महिला और पुरूष जा रहे थे. तभी आरआईटी मोड़ के पास एक तेज गति से आ रहे हाईवा ने पीछे से ठोकर मार दी. घटना में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई. इस बीच हाईवा चालक ने महिला को रौंद दिया.
संवाददाता- बलराम पांडा
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
