
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्रो मे इन दिनों मोटरसाइकिल चोरी की घटना को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। जहां आए दिन औद्योगिक क्षेत्र एवं रिहायशी क्षेत्रों से मोटरसाइकिल की चोरियां हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र एव रिहायशी इलाकों में बाइक चोर बाइक की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
कुछ दिन पूर्व ही आदित्यपुर के शेरे ए पंजाब चौक के मिश्रा ट्रेड सेंटर से बाइक की चोरी हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को भी बाइक चोरी की घटना से आक्रोशित सैकड़ों मजदूर और कामगारों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर बढ़ते चोरी की घटना के प्रति आक्रोश जताया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 स्थित एलाइड कंपनी के बाहर से रविवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े बाइक चोरों ने एक मजदूर के बाइक चोरी की घटना को बड़े ही आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया।घटना की वारदात कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की घटना से आक्रोशित मजदूरों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने बताया कि12 साइकिल समेत दो मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है।
मजदूरों द्वारा कंपनी प्रबंधन से पार्किंग में गार्ड की निगरानी करने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन इनके मांगों को अनदेखी कर रहा है. इधर मजदूर शुभेंदु महतो के चुराए गए मोटरसाइकिल के बदले कंपनी द्वारा मोटरसाइकिल दिए जाने की मांग को लेकर मजदूर अड़े हैं और मजदूरों ने कंपनी गेट जाम करते हुए हड़ताल किया है। गौरतलब है कि मजदूर शुभेंदु महतो नीमड़ीह थाना क्षेत्र से प्रतिदिन बाइक से आदित्यपुर ड्यूटी करने आता हैं।
प्रशासन से स्थानीय मजदूर लोगो ने अपनी समस्या सुनाते हुए चोर को पकड़ने की आग्रह किया , और उचित कार्रवाई की मांग की ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
