• Thu. Mar 5th, 2026

सरायकेला गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया आदित्यपुर, सूचना पर पहुंचे एसपी ने की जांच, कहा जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 24, 2023

सरायकेला :सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत काशीडीह में सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले एक 50 वर्षीय अधेड़ की पहले से घात लगाकर बैठे तीन अपराधकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान चौका निवासी तिलक महतो के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन के घर रहता था. सूचना मिलते ही एसपी आनंद प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पूर्व से घात लगाए बैठे पल्सर सवार तीन अपराधियों ने मृतक को 5 गोलियां मारी. एक गोली मृतक के सर के पिछले हिस्से में लगी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि मृतक हेवी व्हीकल ड्राइवर था. मृतक के 2 पुत्र हैं जो आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के एक कंपनी में काम करते हैं. एसपी ने बताया कि हत्याकांड से संबंधित कुछ सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *