
सरायकेला जिले के एसपी ने तिरुलडीह के थाना प्रभारी रितेश कुमार को लाइन क्लोज किया. उनके स्थान पर 2018 बैच के दारोग़ा चितरंजन कुमार को नया थानेदार नियुक्त कर दिया गया है. इससे पूर्व चितरंजन आमदा ओपी प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. चितरंजन कुमार की गिनती तेज तर्रार ऑफिसर के रूप में की जाती है. वर्तमान में वे आरआईटी एवं विशेष शाखा में पदस्थापित थे. तिरुलडीह बालू माफियाओं का गढ़ माना जाता है. इससे निपटना उनके लिए चुनौती होगी. विदित हो कि पिछले दिनों अवैध बालू खनन मामले में सीओ ने कार्रवाई की थी. जिससे जिला पुलिस कप्तान की खूब किरकिरी हुई थी. संभावना जताई जा रही है कि रितेश कुमार अपना कार्य सही तरफ से नहीं कर पाए जिसके लिए उनको प्रभार से हटाया गया है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
